फर्जीवाड़ा करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे- मंत्री श्री पटेल


फर्जीवाड़ा करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे- मंत्री श्री पटेल


ईगल सीड्स कंपनी के विरूद्ध होगी एफआईआर 


भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 24, 2020, 20:03 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में किसानों के साथ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी, उन्हें किसी भी हालात में बख्शा नहीं जायेगा। मंत्री श्री पटेल ने इंदौर की ईगल सीड्स कंपनी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि इंदौर की ईगल सीड्स कंपनी द्वारा अमानक बीजों की बिक्री के संबंध में निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी। कंपनी के बीजों के 15 सेम्पल लिए गए थे। उन्होंने बताया है कि ईगल सीड्स कंपनी (इंदौर) के 14 सैम्पल अमानक पाये गये। मंत्री श्री पटेल ने कंपनी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश उप संचालक कृषि (इंदौर) को दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद, बीज और दवाई के अवैध भंडारण, मिलावटखोरी और जमाखोरी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश में निरंतर कार्यवाही की जा रही है, जो कि आगे भी जारी रहेगी।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here