फर्जी पासपोर्ट कांड में STF की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 20 हजार का इनामी बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के चर्चित फर्जी पासपोर्ट मामले में STF को बड़ी सफलता मिली है। बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बौद्ध भिक्षु गुलाब राय गौतम उर्फ सम्यक बोधि उर्फ भंते को STF ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।जांच के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी गुलाब राय कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट तैयार करने वाले सिंडिकेट की अहम कड़ियों में शामिल था। आरोप है कि उसने मास्टरमाइंड रियाल चौधरी उर्फ भंते मैतानंद को 10 हजार रुपये मासिक कमीशन के बदले अपना SBI बैंक खाता उपलब्ध कराया था। मामले में बौद्ध विहारों और मठों के पतों का इस्तेमाल कर फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने की बात भी सामने आई है। जांच में एक ही पते पर 17 फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने का खुलासा होने का दावा किया गया है।बताया जा रहा है कि इस मामले में 50 से अधिक फर्जी पासपोर्ट की जांच चल रही है। STF ने मामले में 23 आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गुलाब राय का नाम सामने आने के बाद उसके फरार होने की बात भी सामने आई थी। अब STF गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की कड़ियों की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here