फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन पर करेंगे विचार : मुख्यमंत्री श्री चौहान


फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन पर करेंगे विचार : मुख्यमंत्री श्री चौहान


 


भोपाल : बुधवार, जनवरी 20, 2021, 13:24 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फिजियोथैरेपी के लिए पृथक परिषद की स्थापना पर विचार करेंगे। कोरोना काल में एलोपैथी के साथ अन्य चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता का अनुभव किया गया। इस नाते इन चिकित्सा पद्धतियों का रोगों से बचाव में बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज आरोग्य भारती के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य जागरण क्षेत्र में आरोग्य भारती महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही है। संस्था द्वारा फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन का सुझाव महत्वपूर्ण है। फिजियोथैरेपी का विकास जनहित में आवश्यक है। मध्यप्रदेश में इस पद्धति को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दिशा में विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने वालों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मधुसूदन देशपांडे, डॉ. अशोक वार्ष्णेय, श्री अभिजीत देशमुख और श्री सुमित राना शामिल थे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here