फूड सेल में फर्जी कॉल करना युवक को पड़ा महंगा, पकड़कर थाने ले गई रायपुर पुलिस, Making a fake call in the food cell cost the young man Raipur police took him to the police station | raipur – News in Hindi

फूड सेल में फर्जी कॉल करना युवक को पड़ा महंगा, पकड़कर थाने ले गई रायपुर पुलिस

फर्जी कॉल करने वाले युवक को पुलिस ने समझाइश दी है, (Demo Pic)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को कम करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन (Lock down) कर रखा है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को कम करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन (Lock down) कर रखा है. इस दौरान आम जनता को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए राज्य सरकार ने कई सुविधाओं का लॉंच किया है. लेकिन कुछ शरारती तत्व इस सुविधाओं का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए कर रहे हैं, जो प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन रही है.  ऐसा ही कुछ मामला राजधानी रायपुर (Raipur) से सामने आया है जहां एक शख्स फूड कंट्रोल रूम (Food Control Room) में फर्जी कॉल करता था और खाना मंगवाता था. जब खाना पहुंच जाता था तो वो लेने से इंकार कर देता था. पुलिस तक जब ये मामला पहुंचा तो उसे थाना लाया गया जहां इस शख्स को समझाइश दी गई.

ये है पूरा मामला

रायपुर फूड कंट्रोल सेल में फर्जी कॉल करना युवक को महंगा पड़ गया. युवक ने झूठ बोलकर फूड सप्लाई सेल से खाना मंगाया. जब फूड सप्लाई वाहन भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी पहुंचा तो युवक ने यह कहकर खाना लेने से मना कर दिया की उसने दोस्तों के साथ मिलकर मजाक में कॉल किया था. ऐसे मामलों की जांच के लिए जलपान केंद्र में नियुक्त इंस्पेक्टर अम्बरीश शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित थाने को सूचित कर कार्रवाई के लिए कहा.

मामले की जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने पुलिस दल भेजकर युवक को थाने में बुलाया और भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने की समझाइश देकर छोड़ा. दरअसल, यह युवक बीते कुछ दिनों से अलग-अलग नंबरों से फूड सेल में कॉल करके खाना मंगाता था. खाना पहुंचने पर लेने से मना कर देता था. युवक की इस हरकत से परेशान होकर फूड सेल ने मामले को अधिकारियों तक पहुंचाया जिसे संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई.ये भी पढ़ें: 

दिल्ली मीडिया के साथ CM भूपेश बघेल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, COVID-19 एक्शन प्लान पर हुई चर्चा 

 

महासमुंद के क्वारेंटाइन सेंटर का मंत्री कवासी लखमा ने किया निरीक्षण, कही ये बड़ी बात

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 9, 2020, 5:30 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here