ओमिनेश सिन्हा की खुदकुशी की कोशिश की तफ्तीश पुलिस कर रही है.
सरगुजा जिला कांग्रेस के सचिव ओमिनेष सिन्हा ने जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया है. उन्हें फिलहाल अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है. गौरतलब है कि दो दिन पहले कांग्रेस नेता के साथ उनके पड़ोसी परिवार की महिलाओं ने सर्किट हाउस में मारपीट की थी.
इधर, कीटनाशक का सेवन करने के बाद परिवार ने ओमिनेष को मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया है. उनके शरीर से काफी हद तक जहर निकाल कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डाक्टरों के मुताबिक, ओमिनेष की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.
पड़ोसी से चल रहा था विवाद
दरअसल, कांग्रेस जिला सचिव ओमिनेष सिन्हा का अपने पड़ोसी तिवारी परिवार से विवाद चल रहा है. पड़ोसी परिवार के लोगों का आरोप है कि ओमिनेष उनकी बेटी की शादी नहीं होने देना चाहते हैं. इसलिए उसने उनकी लड़की को रायपुर में रखा है. जबकि ओमिनेष का कहना है कि दोनों में भाई बहन का रिश्ता है और वो लड़की की इसलिए मदद कर रहे हैं क्योंकि लड़की के परिवार वाले विदेश में रहने वाले एक लड़के से उसकी शादी करना चाहते हैंं. लेकिन लड़की शादी नहीं करना चाहती है. इतना ही नहीं जहर सेवन के बाद होश में आए कांग्रेसी नेता ने सरगुजा और कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया कि सर्किट हाउस में पुलिस की शह पर पड़ोसी महिलाओं ने उन पर हमला किया था.
ओमिनेष सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये पोस्ट किया था.
ये भी पढ़ें: Patna News: युवाओं के लिए अच्छी खबर, 94 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी शिक्षकों की भर्ती
इधर, कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी भारद्वाज सिंह ने फिलहाल पूरे मामले को जांच का विषय बताया है. जहर सेवन करने के पहले कांग्रेसी नेता ने बुधवार रात फेसबुक में एक पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने भगवान भोले नाथ के पास जने का जिक्र किया.

