बक्स्वाहा थाने से POCSO और दुष्कर्म का आरोपी फरार, ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक सस्पेंड

छतरपुर: बक्स्वाहा थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म और POCSO एक्ट का आरोपी फरार हो गया। आरोपी भरत लोधी को 28 अगस्त की शाम गिरफ्तार कर थाने में रखा गया था और सुबह न्यायालय में पेश किया जाना था। लेकिन पेशी से पहले ही वह पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने का एक और मामला दर्ज किया है। लापरवाही के चलते एसपी रजत सकलेचा ने रात की ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया, जबकि निगरानी ड्यूटी में तैनात नगर सेना के सैनिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

बाइट: अरुण सोनी, CSP

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here