छतरपुर के बड़ामलहरा के मैन बाजार में दो दुकानदारों के बीच विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए उन्हें छतरपुर अस्पताल रेफर किया गया है।घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। मैन बाजार में यह घटना हुई है।, जानकारी के अनुसार, हेमचंद्र जैन के पुत्र शुभम जैन सहित परिवार के अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान सीमा जैन और अनिल कुमार जैन के साथ मारपीट की गई।घटना का सीसीटीवी सामने आया है ,जिसमे दो पक्षो एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिख रहे है ,,पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मारपीट के कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट होगा।


