कोरोना भगाने के लिए बीजेपी महिला म्रोचा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने की फायरिंग
इतना ही नहीं बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने अपनी फायरिंग के इस वीडियो को अपन फेसबुक अकाउंट पर अपलोड भी किया है, जो अब वायरल हो रहा है.
इतना ही नहीं बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने अपनी फायरिंग के इस वीडियो को अपन फेसबुक अकाउंट पर अपलोड भी किया है, जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंजू तिवारी अपने घर की छत पर रिवाल्वर से फायरिंग कर रही हैं. इस संकट की घड़ी में जब पूरा देश राष्ट्र रक्षकों के उत्साहवर्धन के लिए तरह-तरह के जतन कर रहा है, वहीं कुछ लोग अति उत्साह में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बता दें हर्ष फायरिंग कानूनन जुर्म है.
दरअसल, बलरामपुर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का व्यापक असर देखने को मिला. रविवार रात 9:00 बजे लोग अपने घरों की लाइट बंद कर दीपक और मोमबत्ती से रोशनी कर रहे थे. बीजेपी की महिला जिलाअध्यक्ष मंजू तिवारी भी प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर अति उत्साहित दिखीं. घर में दीपक जलाने के बाद बीजेपी की महिला जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी ने अपने पति ओमप्रकाश तिवारी की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर के बाहर निकल आई और कोरोना वायरस भगाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगीं. हवाई फायरिंग करते हुए उन्होंने वीडियो भी बनवाया और इसे अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड भी कर दिया. वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने फेसबुक आईडी पर लिखा कि आज दीप जलाने के बाद कोरोना वायरस को भगाते हुए….
फेसबुक पर वीडियो वायरल होते ही तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं. लाकडाउन की स्थिति में घर से बाहर निकलना और कोरोनावायरस को भगाने के लिए हथियारों का इस तरह से प्रदर्शन करना कई सवाल खड़े कर रहा है.ये भी पढ़ें:
COVID-19 Update: यूपी में 276 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 3 की मौत
CM योगी ने यूपी के 377 धर्मगुरुओं से की बात, कोरोना से मिलकर लड़ने की अपील
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए गोंडा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 8:10 AM IST


