बलराम जयंती पर किसानों को बधाई : मंत्री श्री पटेल


बलराम जयंती पर किसानों को बधाई : मंत्री श्री पटेल


 


भोपाल : रविवार, अगस्त 9, 2020, 21:17 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने भगवान बलराम जयंती और हलषष्ठी के अवसर पर किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हलषष्ठी और बलराम जयंती दोनों ही किसानों के पावन पर्व हैं।

मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर भारत सरकार के द्वारा देश के साढ़े आठ करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के रूप में 17 हजार करोड रुपए की राशि अंतरित करने पर और किसानों के हित में लागू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के प्रति मध्य प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि निःसंदेह इससे किसानों को लाभ होगा और किसानों की आमदनी को दोगुना करने में सार्थक मदद मिलेगी।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here