उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी वह त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुँचे। उज्जैन आगमन पर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पत्नी सहित महाकाल मंदिर के गर्भगृह से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
मीडिया से चर्चा करते हुए बिप्लब देव ने कहा, बाबा महाकाल के दर्शन करना सभी का सपना होता है। मैं पहले भी दो बार यहाँ आ चुका हूँ। मध्य प्रदेश के प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद संगठन व्यवस्था के नाते यह मेरी पहली यात्रा है।उज्जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नगरी बताते हुए उन्होंने कहा कि वे बाबा महाकाल से सभी के मंगल, राज्य की प्रगति और जनकल्याण की शक्ति माँगने आए हैं। इंदौर में होने वाली यात्रा के सवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, मंदिर में राजनीति की बात क्या करूँ, मैं राहुल गांधी नहीं हूँ। इस अवसर पर स्थानीय सांसद, जिलाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बाइट — बिप्लब कुमार देव, प्रदेश प्रभारी बीजेपी


