बालोद में कृषि यंत्र की दुकान के नाम पर बेच रहा था कूलर और पंखा, FIR दर्ज | balod – News in Hindi

बालोद में कृषि यंत्र की दुकान के नाम पर बेच रहा था कूलर और पंखा, FIR दर्ज

पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुर मुख्यालय में लॉकडाउन का खुला उल्लंघन करने का मामला सामने आया.

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुर मुख्यालय में लॉकडाउन का खुला उल्लंघन करने का मामला सामने आया. बीते मंगलवार को कृषि यंत्र की दुकान के नाम पर हरि इलेक्ट्रॉनिक के संचालक द्वारा कुलर पंखा इत्यादि समानों की बिक्री की जा रही थी. साथ ही दुकान में भारी भीड़ भी मौजूद थी, जिसकी सूचना स्थानीय राजस्व एवं पुलिस विभाग को मिली. मौके पर डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी तहसीलदार हितेश्वरी बाघे एवं थाना प्रभारी मनीष शर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम पहुंची.

कलेक्टर के आदेश की अवहेलना तथा लॉकडाउन का उलंघन संयुक्त करने पर दुकान को सील कर धारा-188 के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया है. बता दें कि अब तक गुरुर में 5 दुकानों पर सील करने की कर्रवाई की जा चुकी है. वहीं अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं प्रमुख अधिकारियों को लोगो से लॉकडाउन के शक्ति से पालन करवाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं.

इनपर भी होगी कार्रवाई
अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी ने बताया कि साथ ही कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के या बेवजह सड़कों पर घूमता दिखाई दे तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं. चूंकि 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ गई है. इसकी मुनादी करवाने भी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. ताकि सभी लोगों को नई व्यवस्था की जानकारी मिल जाए.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन 2.0: बिजली बिल ने बढ़ाई चिंता, किसी को नहीं मिला सरकार की इस योजना का लाभ

लॉकडाउन 2.0: ‘एक वक्त का खाना अपने पैसों से और एक वक्त भूखे रहना पड़ता था’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बालोद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 16, 2020, 11:33 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here