बीजापुर: एयर स्ट्राइक फेल होने के दावे पर IG का जवाब, बौखलाहट में हैं माओवादी

एयर स्ट्राइक पर माओवादियों के आरोपों को आईजी ने किया खारिज

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने माओवादियों के आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि बौखलाहट में माओवादी बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. वह झूठी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं. यह बयान माओवादियों द्वारा ड्रोन से माओवादी ठिकानों पर बम गिराए जाने के दावे पर दिया है.

बीजापुर. माओवादियों पर एयर स्ट्राइक (Air Strike) मामले पर माओवादियों (Maoist) के दावे पर पुलिस की ओर से बयान आया है. बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने माओवादियों के आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि बौखलाहट में माओवादी बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. वह झूठी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं. यह बयान माओवादियों द्वारा ड्रोन से माओवादी ठिकानों पर बम गिराए जाने के दावे पर दिया है. माओवादियों ने इस हमले में कोई नुकसान नहीं होने को लेकर वीडियो भी जारी किया था.

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने माओवादियों के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बौखलाहट में माओवादी बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. हजारों निर्दोष ग्रामीणों की हत्या, निर्माण कार्य में लगे वाहनों और मशीनों में आगजनी जैसे जनविरोधी और विकास विरोधी हरकत को अंजाम देकर माओवादी झूठी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं.

गौलतलब है कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा के जंगलों में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था. इसमें 22 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे थे. तभी से केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए थे. इसी को लेकर पहली बार नक्सलियों के ठिकानों पर पहली बार ड्रोन हमले की जानकारी सामने आई है. माओवादी संगठन ने ड्रोन हमले का दावा किया. वीडियो और फोटो जारी कर माओवादियों ड्रोन से बम गिराने का दावा किया. वही, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (ष्ठ्यसर््ंष्ट) के प्रवक्ता विकल्प ने प्रेस नोट जारी कर प्रेस नोट के साथ ही प्रमाण के तौर पर फोटो और वीडियो भी जारी कर मौके की सच्चाई बताने की कोशिश की है.

माओवादियों का आरोप है कि पुलिस ने 19 अप्रैल को ड्रोन से माओवादियों पर 12 बम ड्रोन उड्राकर गिराए हैं. ड्रोन हमले से पहले ही माओवादियों को इसकी सूचना मिल गई थी, जिसके चलते ही उन्होंने जगह को बदल दिया. इससे माओवादियों को कोई नुकसान नुकसान नहीं पहुंचा है. माओवादियों के मुताबिक पामेड़ थानाक्षेत्र के बोत्तालंका और पाला गुडेम गांव में ड्रोन से हमला किया गया. दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने पत्र के साथ वीडियो फुटेज और फोटो जारी कर दावा किया कि जहां पर बम गिराए गए वहां कुछ जानवरों, पेड़ पौधों और प्रकृति को नुकसान हुआ है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here