बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया, IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान जख्मी, एक नक्सली का शव मिला

छत्तीसगढ़ में जिला बल और सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान में जुटे हैं. (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ में जिला बल और सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान में जुटे हैं. (सांकेतिक तस्वीर)

मंगलवार सुबह से ही बीजापुर के अलग-अलग इलाकों में दिन भर रुक-रुककर सुरक्षाबलों और नक्सलियों से मुठभेड़ होती रही. पिछले कुछ दिनों में सुरक्षाबलों ने कई इनामी नक्सलियों को मार गिराने और पकड़ने में सफलता हासिल की है…

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 20, 2021, 12:50 PM IST

बीजापुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया. जबकि 2 नक्सलियों के घायल होने की खबर है. वहीं आईईडी के धमाके (IED blast) की चपेट में आकर एक जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे रायपुर रेफर किया गया है. जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद कर लिया है. वहीं भारी मात्रा में बंदूक और अन्य विस्फोटक भी मिला है.

जानकारी के मुताबिक, तर्रेम थाना क्षेत्र से मंगलवार को जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे. इस दौरान पूर्वती के जंगलों में कॉम्बिंग कर रहे जवानों पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। जवानों ने सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि 3 नक्सली मारे गए हैं, जबकि दो बुरी तरह से जख्मी हैं.

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट होने से DRG का एक जवान घायल हो गया है. जवान का नाम जोगेश्वर पैकरा है और वह डीआरजी में सहायक आरक्षक के पद पर है. उसके दाएं पैर के घुटने में गंभीर चोट आई है. जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा में उपचार कर बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जहां से उसे एयर लिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा है की तैयारी की जा रही है.

नक्सली के शव के साथ मिला IED और बंदूक जवानों ने मौके से शव के साथ 12 बोर की एक बंदूक, नक्सली वर्दी, IED, बैटरी, बिजली के तार, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही जिले के अलग-अलग इलाकों में दिन भर रुक रुककर नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने कई इनामी नक्सलियों को मार गिराने और पकड़ने में सफल हो रही है।







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here