बॉडी का पावरहाउस है लिवर, हेल्‍दी रखने के लिए ऐसा होना चाहिए Diet Plan – liver disease diet plan in hindi

लिवर हमारे शरीर का एक प्रमुख अंग है। यह पाचन क्रिया में मदद करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। लिवर न केवल रक्त को शुद्ध करता है बल्कि यह रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। यह भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को स्टोर करने और बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है।

इसके अलावा लिवर एल्ब्यूमिन और पित्त जैसे पाचक एंजाइम भी बनाता है। ये एंजाइम मेटाबोलिक दर को निर्धारित करते हैं। लिवर के इतने जरूरी कार्यों के कारण इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपकी जीवनशैली के साथ ही आहार भी अच्छा होना चाहिए। आइए जानते हैं लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट प्लान।

​लिवर को कैसे रखें हेल्दी

फाइबर का सेवन

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में अधिक से अधिक फाइबर वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। साबुत अनाज, साबुत अनाज की ब्रेड, फल, सब्जियां, ओट्स और ब्राउन राइस फाइबर के अच्छे स्रोत हैं।

Fatty Liver की प्रॉब्लम में कैसी होनी चाहिए आपकी डायट, क्या खाएं-क्या नहीं, जानें

​सलाद खाएं

सलाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरा, चुकंदर, टमाटर सहित कई अन्य कच्ची सब्जियों को सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। तीनों समय के भोजन में पर्याप्त मात्रा में सलाद का सेवन जरूर करें।

​अधिक न खाएं

एक ही बार अधिक भोजन करने के बजाय थोड़ी मात्रा में कई बार में खाएं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और लिवर पर दबाव न पड़ने के कारण यह स्वस्थ रहता है।

40 के बाद पुरुषों की सेहत गिरने लगती है डाउन, भूल कर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

​प्रोटीन खाएं

डाइट में अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने से लिवर स्वस्थ रहता है। दाल, सोयाबीन, दही और अंडे प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल करें। ऐसा मांस खाएं जिसमें फैट कम हो और वह लीन हो।

​किस चीज से बचें :

ऐसे खाद्य पदार्थ न खाएं जिसमें वसा, चीनी और नमक उच्‍च मात्रा में हों। फास्ट फूड और रेस्तरां के फ्राइड फूड से दूर रहें। कम सोडियम वाले खाद्य पदार्थ चुनें और कम या बिना नमक वाले खाद्य पदार्थ खाएं। सुनिश्चित करें कि जो दूध लें रहे हैं वह (स्किम) या कम वसा वाला (1%) हो।

इसके अलावा जीवनशैली और आहार में बदलाव करने से भी लिवर स्वस्थ रहता है। अनहेल्दी खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए हमेशा हेल्दी फूड खाना चाहिए।

​लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट प्लान

  • सुबह 8:00 बजे: एक गिलास गुनगुना पानी
  • ब्रेकफास्ट सुबह 9:00 बजे: वेजिटेबल सैंडविच के दो टुकड़े या एक कटोरी वेजिटेबल ओट्स
  • मिड मॉर्निंग 11-11: 30 बजे: एक कटोरी सीजनल फल या नारियल पानी
  • दोपहर का भोजन 1:30 से-2: 00 बजे: लगभग 60 ग्राम ब्राउन राइस, दो टुकड़ा मल्टीग्रेन ब्रेड, एक छोटी कटोरी दाल, मौसमी सब्जी
  • शाम 4:00 बजे : सीजनल फल, सब्जी या सलाद
  • देर शाम 6:00 बजे: मुट्ठी भर मेवे
  • रात का खाना 8: 30-9 बजे: वेजिटेबल क्विनोआ या मल्टीग्रेन ब्रेड के दो टुकड़े, एक छोटी कटोरी दाल, सीजनल सब्जियां

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here