शुक्रवार को वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज की एक्ट्रेस मानवी गागरू ने एक फैशन लेबल को अपनी फैट शेमिंग के लिए खरी-खरी सुनाई थी. ये मामला असल में उस वक्त शुरू हुआ जब मानवी ने एक फैशन लेबल को अपनी फोटो विज्ञापन के तौर पर पोस्ट करते देखा. इस फोटो में उन्होंने धोती-कुर्ता पहना हुआ था, जिसकी टैगलाइन थी ‘इन स्टाइल्स से अपने मोटापे को ऐसा छुपाएं’. मानवी ने इस बारे में ट्विटर पर पोस्ट लिखा है.
फैशन लेबल ने मांगी माफी
मानवी गागरू ने इस विज्ञापन का स्क्रीनशॉट लिया और ट्विटर पर पोस्ट करते हुए फैशन लेबल को बुरी तरह फटकार लगाई थी. अब उस फैशन लेबल ने माफी मांगी है. लेबल ने लिखा, ‘हम इस बात के लिए शर्मिंदा हैं कि हमारे ब्रांड ने सेलेब्रिटी ही नहीं बल्कि बॉडी शेमिंग और बॉडी पॉजिटिविटी पर भी गलत मेसेज दिया. हम हर तरह से किसी भी प्रकार की शेमिंग के खिलाफ हैं चाहे वो सोशल मीडिया पर हो या उससे बाहर.’
View this post on Instagram
“We’re deeply apologetic that our brand misrepresented not only your celebrity but also our personal stand on issues of body shaming & body positivity. We are completely against any kind of shaming, on social media or otherwise. Our aim has always been to bring out the beauty of our customers and bring a smile to their face. This has been an oversight at our level and for that we are sorry. The said advert has been duly withdrawn” @maanvigagroo
लेबल ने आगे लिखा, ‘हमारा उद्देश्य हमेशा अपने कस्टमर की सुंदरता को उभारना होता है और उनके चेहरे पर स्माइल लाना होता है. ये हमारे लेबल से हुई एक गलती थी, जिसके लिए हम माफी चाहते हैं. उस विज्ञापन को भी हटा दिया गया है.’
एक महीने पहले इरफान ने दुनिया को कहा अलविदा, पत्नी सुतपा ने कहा- फिर मिलेंगे
मानवी गागरू ने लगाई थी फटकार
इस माफी को स्वीकार करते हुए मानवी गागरू ने लिखा, ‘उस ब्रांड ने मांफी मांग ली है और वादा किया है कि विज्ञापन को हटा लिया गया है. मुझे ये भी पता चला है कि वो टैगलाइन गलती से लिखी गई थी. मैं उम्मीद कर रही हूं कि ऐसा अगली बार नहीं होगा. ये मामला अभी यहीं खत्म हो चुका है.’
The said brand has issued an apology on their SM accounts and has assured us that the ad in question has been withdrawn. I also realize that the tagline didn’t come from a place of malice but sheer ignorance. In the hope that this won’t happen again, the matter is now closed.
— Maanvi Gagroo (@maanvigagroo) May 29, 2020
बता दें कि अपनी फैट शेमिंग का फोटो पोस्ट करते हुए मानवी गागरू ने लिखा था, ‘मैंने ये ड्रेस अपने मोटापे को छुपाने के लिए नहीं पहनी. इस ब्रांड के पास ना ही मेरी फोटो इस्तेमाल करने की इजाजत है और ना ही किसी को फैट शेम करने की. मैं इनकी खराब टैगलाइन के खिलाफ हूं.’
I didn’t wear this dress to ‘hide my curves’. Not only does the brand NOT have my permission to use my picture as a sponsored post, they definitely don’t have my permission to fat shame ANYONE! I stand against everything this distasteful tagline points to. pic.twitter.com/GwY1TkOjCQ
— Maanvi Gagroo (@maanvigagroo) May 28, 2020
ऋषि कपूर के निधन को हुआ एक महीना, बेटी-दामाद ने शेयर की फोटोज
बता दें कि मानवी गागरू वेब शोज का जाना माना नाम हैं. उन्हें अमेजन प्राइम वीडियोज की पॉपुलर वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज के लिए जाना जाता है. इसके अलावा मानवी गागरू ने आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भी काम किया था.


