बॉयकॉट विवाद पर सौरव गांगुली ने पाकिस्तान को लताड़ा, फैसले पर जताई हैरानी

बॉयकॉट विवाद को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। गांगुली ने पाकिस्तान के उस फैसले पर सवाल उठाए हैं, जिसमें वह भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले का बहिष्कार करने की बात कर रहा है।

सौरव गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान आखिर किस वजह से वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार कर रहा है, यह समझ से परे है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब पाकिस्तान अपनी टीम के मैच श्रीलंका में खेल रहा है, तो फिर भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करने का कोई तर्क नहीं बनता। गांगुली ने इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर एक अंक बेहद महत्वपूर्ण होता है और ऐसे में किसी भी टीम के लिए मैच का बहिष्कार करना खेल भावना के खिलाफ है।

गांगुली ने यह भी कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया निर्णय बताया जा रहा है, लेकिन खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि क्रिकेट एक अंतरराष्ट्रीय खेल है और इसमें इस तरह के फैसले खेल की गरिमा को नुकसान पहुंचाते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान के इस बयान के बाद बॉयकॉट विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों का मानना है कि गांगुली का बयान खेल भावना और वर्ल्ड कप की अहमियत को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here