बोर्ड परीक्षाओं के बाद करें विद्युत मेन्टेनेंस : ऊर्जा मंत्री श्री सिंह


बोर्ड परीक्षाओं के बाद करें विद्युत मेन्टेनेंस : ऊर्जा मंत्री श्री सिंह


 


भोपाल : सोमवार, मार्च 2, 2020, 17:53 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही विद्युत मेन्टेनेंस करें। इस दौरान विद्युत प्रदाय सुचारू रखने के लिये आवश्यक कार्य ही करें। विद्युत मेन्टेनेंस अप्रैल माह में करें।

ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मेन्टेनेंस शिडयूल को कम्पनी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाये, जिससे उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी मिल सके। श्री सिंह ने कहा कि मेन्टेनेंस शिडयूल मॉनीटरिंग के लिये एक प्रणाली विकसित की जाये। उन्होंने कहा कि मेन्टेनेंस के पहले उपभोक्ताओं के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जाये।


राजेश पाण्डेय 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here