बोल्ट वाले दावे में कितना दम, अब होगी श्रीनिवास गौड़ा की स्पीड की परीक्षा – Karnataka buffalo racer srinivas gowda sai test kiren rijiju kambala jockey

  • SAI में भारत के ‘बोल्ट’ के टैलेंट की परीक्षा
  • श्रीनिवास गौड़ा ने 13.62 सेकंड में पूरी की 142.5 मीटर की दूरी

दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट से भी तेज तोड़ने का दावा करने वाले श्रीनिवास गौड़ा के टैलेंट का टेस्ट जल्द होने वाला है. खेल मंत्रालय के आदेश पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच उनके दौड़ने की क्षमता की जांच करेंगे. श्रीनिवास गौड़ा अगर दौड़ में अच्छा प्रदर्शन करते हैं न सिर्फ उनके लिए बल्कि भारत के लिए भी एक गर्व की बात होगी. अगर बात आगे बढ़ी और वे सच में काबिल निकले तो गौड़ा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.

कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ा पिछले दिनों भैंसा दौड़ में रिकॉर्ड बनाया था. 28 साल के गौड़ा ने पारंपरिक खेल कंबाला में 142.5 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी की थी. इसका मतलब हुआ कि उसने 100 मीटर की दूरी सिर्फ और सिर्फ 9.55 सेकंड में पूरी की.

पढ़ें- ट्विटर यूजर्स का दावा- कर्नाटक के इस युवक ने तोड़ा उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड!

गौड़ा ने तोड़ा बोल्ट का रिकॉर्ड?

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध एथलीट उसेन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.58 सेकेंड में पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. अब दावा किया जा रहा है कि श्रीनिवास गौड़ा ने बोल्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.  इस तरह से गौड़ा ने बोल्ट से 0.03 सेकंड कम समय में 100 मीटर की दूरी पूरी की है.  हालांकि, गौड़ा और बोल्ट के रिकॉर्ड की तुलना नहीं की जा सकती है. क्योंकि दोनों की खेल की परिस्थितियां अलग है. बोल्ट ओलंपिक में पूरे प्रोफेशनल तैयारी के साथ दौड़ रहे थे, जबकि श्रीनिवास भैंसों के जोड़े के साथ कीचड़ में दौड़ रहे थे.

SAI सेंटर में दौड़ेंगे गौड़ा

पढ़ें- 14 साल बाद खत्म होगा BJP से मरांडी का वनवास, अलग होकर नहीं दिखा पाए थे करिश्मा

सोशल मीडिया पर श्रीनिवास गौड़ा की तस्वीरें खूब शेयर हो रही है. इसके बाद कुछ लोगों ने खेल मंत्रालय से मांग की कि उन्हें ओलंपिक में भेजा जाए. इसके बाद खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी के कोच उनका टेस्ट लेंगे. किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, ”SAI के अधिकारियों ने श्रीनिवास को फोन किया है. उनका रेल टिकट हो चुका है. सोमवार को वे SAI सेंटर में आएंगे, यहां हमारे सीनियर कोच गौड़ा का ट्रायल लेंगे, मैं इसे सुनिश्चित करुंगा. हमलोग नरेंद्र मोदी की टीम हैं मैं सुनिश्चित करुंगा कि कोई भी प्रतिभा बिना जांच के नहीं रहे.’’खेल मंत्री के आदेश के बाद जल्द ही SAI सेंटर में श्रीनिवास गौड़ा के टैलेंट की जांच होगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here