बौखलाए इमरान खान ने भारत को दी धमकी, कहा- अब चुप नहीं रहूंगा – Pakistan pm imran khan tweet india loc

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को दी धमकी
  • बोले- अगर सैन्य हमले जारी रहे तो हम नहीं बनेंगे मूक दर्शक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को धमकी दी है. रविवार को इमरान खान ने ट्वीट करके कहा, ‘मैं भारत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट करना चाहता हूं कि अगर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पार भारत अपने सैन्य हमले जारी रखता है तो पाकिस्तान मूकदर्शक बना नहीं रहेगा.’ दरअसल, पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत जवाबी कार्रवाई करता है. इस जवाबी कार्रवाई से इमरान खान बौखला गए हैं.

पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में लगातार सीज फायर तोड़ रहा है. पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में भारी मात्रा में मोर्टार दाग रहा है. शनिवार को भी पाकिस्तान ने दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था. पाकिस्तान ने छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया, गोलीबारी की और मोर्टार दागे.

भारतीय सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक हुआ. भारतीय पक्ष ने इसका करारा जवाब दिया. इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार फिर से गोलीबारी शुरू कर दी थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here