भाई के साथ मिलकर आयुष्मान ने पंचकुला में खरीदा घर, करोड़ों में कीमत – Ayushmann khurrana and aparshakti khurana buy a lavish home rs 9 crore in panchkula tmov

लॉकडाउन खत्म होते ही आयुष्मान खुराना अपनी फैमिली के संग चंडीगढ़ आ गए हैं. आयुष्मान खुराना ने अपने भाई अपारशक्ति खुराना के साथ मिलकर अपने होम टाउन चंडीगढ़ के करीब एक घर लिया है. कहा जा रहा है कि फैमिली के साथ दोनों वहीं शिफ्ट हो गए हैं.

कितनी है घर की कीमत

आयुष्मान का ये घर चंडीगढ़ के करीब पंचकुला में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान के इस घर की कीमत 9 करोड़ रुपये है. घर को लेकर आयुष्मान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘खुरानास को एक नया घर मिल गया है. पूरी फैमिली ने फैसला लिया था कि एक साथ एक घर में रहा जाए और फिर हमने घर खरीदा. इस घर में हम अपनी यादों को सजाएंगे और इसे और खूबसूरत बनाएंगे.’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 जुलाई को आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप पंचकुला के तहसील में देखे गए थे. वहां, उन्होंने अपने नाम पर घर को रजिस्टर करवाया. कहा जा रहा है कि उनका नया घर पंचकुला के सेक्टर 6 में है.

लॉकडाउन के बाद काम पर लौटीं विद्या बालन, शेयर किया वैनिटी वैन का नजारा

राजकुमार राव की क्राइम ड्रामा ओमेर्टा की डिजिटल रिलीज, इस दिन प्रीमियर

इधर, कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन और उसके बाद आयुष्मान अपने को फिट रखने के लिए साइकिलिंग कर रहे हैं. इसकी फोटो हाल में ही आयुष्मान ने पोस्ट की थी. चंडीगढ़ में आयुष्मान खूब साइकिल चला रहे हैं और अपने को फिट रख रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान आयुष्मान खुराना ने अपनी एक्टिविटी की कई पोस्ट की थी. जैसे कई बार उन्होंने अपनी कविताओं को पोस्ट किया था तो कई बार उन्होंने अपने से जुड़े किस्सों को सुनाया था. लॉकडाउन के दौरान आयुष्मान मुंबई में थे अब वे चंडीगढ़ अपने होम टाउन आ गए हैं और पूरी फैमिली एक साथ रह रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here