मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का के एक बदजुबानी से छत्तीसगढ़ की राजनीति गर्मा गई है. (फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ में बयानों की राजनीति गर्म है. यहां आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह को मूर्ख बता दिया, तो जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि भूपेश बघेल का मानसिक संतुलन खराब है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 11, 2021, 11:46 PM IST
दरअसल सोमवार को रायपुर की पुलिस लाइन में सीएम बघेल से जब पत्रकारों ने पूछा कि डॉ रमन सिंह का आरोप है कि उनके कार्यकाल में कभी बारदाने की कमी की वजह से धान खरीदी प्रभावित नहीं हुई. इस पर झुंझलाए सीएम बघेल ने कह दिया डॉ रमन मूर्खों जैसी बातें न करें. इसी बयान के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. रमन पर टिप्पणी सत्तावादी अहंकार की पराकाष्ठा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भाजपा आज सत्ता में भले न हो, लेकिन लोगों के दिलों में रमन सिंह आज भी राज करते हैं. यह भाषा एक अहंकारी मुख्यमंत्री की है, जो इस मानसिक असंतुलन के तुरंत इलाज की जरूरत को दर्शा रही है. उन्होंने कहा कि जब पंजाब की सरकार में छत्तीसगढ़ से लगभग चार गुना ज्यादा धान खरीदने के लिए वहां बारदानों की व्यवस्था कर लेती है तो फिर छत्तीसगढ़ में यह इंतजाम करने से मुख्यमंत्री को रोका किसने था? भाजपा ने मुख्यमंत्री से उनके बयान पर माफी मांगने की मांग की है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि प्रदेश में बारदाना संकट प्रदेश सरकार के नाकारापन का प्रमाण है. जिसका ठीकरा वे हर बार केंद्र सरकार पर फोड़ने की कोशिश करते हैं. 13 जनवरी को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी धान के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी.

