मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है और भारतीय सेना में दुश्मन को उसके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने का साहस है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ने देश की धरती से माओवादियों के प्रभाव को समाप्त करने की दिशा में निर्णायक काम किया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि माओवादी जन-अदालत के नाम पर निर्दोष लोगों की जघन्य हत्याएं करते थे और पहले पुलिस-प्रशासन केवल देखता रहता था। उन्होंने कहा कि “लाल सलाम को अंतिम सलाम मोदी सरकार ने किया है।”