मृत हिरण को वन विभाग को सौंपा गया.
मुंगेली जिले के लोरमी थाना के खुड़िया वन क्षेत्र से भोजन की तलाश में भटकता हुआ एक हिरण जंगल से काफी दूर साल्हेघोरी गांव पहुंचा. फेंसिंग तार में उलझकर उसकी मौत हो गई. उसे देखने के लिए वहां काफी भीड़ हो गई.
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन है धारा 144 लागू है, उसके बावजूद लोग लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए मृत हिरण को देखने भीड़ लगाने लगे, जिसको देखते हुए मौजूद स्वास्थकर्मियों औऱ ग्रामीण युवकों ने भीड़ को खदेड़ा औऱ घरों में वापस जाने की अपील की. वनविभाग की लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली औऱ सूचना के घन्टो बीतने के बाद भी वनविभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था.
वन विभाग पर लगे आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों में एक शासकीय उपस्वास्थ्य केंद्र के दीप सिंह ने बताया कि जंगल से भटका ये हिरण तार में फंसकर तड़प रहा था, जिससे वहां उसे पानी पिलाकर उसकी सेवा कर रहे थे जिससे उसकी स्थिति सुधर सके औऱ वनविभाग को सूचना दी गई, लेकिन अंततः हिरण की मौत हो गई. घण्टों बाद पहुंची वनविभाग की टीम ने हिरण के शव का पंचनामा बनांकर खुड़िया वन परिक्षेत्र के कारीडोंगरी ले गए.ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: कोरोना के संकट के बीच रायपुर में पीलिया का कहर, मिले 136 मरीज
COVID-19: छत्तीसगढ़ में हॉट स्पॉट बने कटघोरा से मिले 7 नए मरीज, अब राज्य में 15 एक्टिव केस
कोविड-19: बिहार के ‘मिश्रा जी’ छत्तीसगढ़ में कैसे हो गए तबलीगी जमात के सदस्य?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 12, 2020, 1:45 PM IST


