भोपाल। डॉ मोहन यादव ने भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवशाली इतिहास पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ कार्यकर्ताओं के साथ देखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की विराट यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है और इसे सभी को अवश्य देखना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पिछले 100 वर्षों में तप, त्याग और अनुशासन के बल पर संघ ने असंख्य स्वयंसेवकों का निर्माण कर राष्ट्रसेवा की अद्वितीय परंपरा स्थापित की है। यह फिल्म उसी समर्पण, संकल्प और राष्ट्रीय चेतना की प्रेरक गाथा को दर्शाती है।


