बिलासपुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर इस जोड़े ने शादी की.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की समाज सेवी संगीता सिंह देव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) हैंडल से एक फोटो शेयर की है.
संगीता सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा- ‘अब तक की सबसे प्यारी तस्वीर. बिलासपुर में लॉकडाउन के बीच विवाह हुआ. शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे ने अपनी दुल्हन को मास्क पहनाया, जिसे दुल्हन ने हंसकर स्वीकार किया.’ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया. इसी ट्वीट को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रिट्वीट किया है.
अपना बिलासपुर @TS_SinghDeo @bhupeshbaghel https://t.co/7yPpp0rgZH
— Dr.Charan Das Mahant (@DrCharandas) April 27, 2020
किसने क्लिक की ये फोटो
बिलासपुर के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट जितेन्द्र रात्रे ने ये फोटो क्लिक की है. जितेन्द्र रात्रे ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘अक्षय तृतिया के अवसर पर प्रसाशन की अनुमति से आज गरिमा और सव्यसांची परिणय सूत्र में बंध गए. लॉकडाउन के कारण सगे संबंधियों को विवाह विधि में शामिल होने का अवसर नहीं मिला, लेकिन परिजनों ने विवाह विधि को अपने घर से ऑनलाइन देखा. विवाह की रस्म अदा करते समय दूल्हे ने मंगलसूत्र से ज्यादा अहमियत सुरक्षा कवच को माना. यही वजह है कि उसने अपनी दुल्हन को मास्क पहनाया जिसे दुल्हन ने हंसकर स्वीकार किया.’
ये भी पढ़ें:
Lockdown 2.0: कोरोना के कारण श्मशान में लॉक हुईं अस्थियां, मुक्ति का इंतजार
छत्तीसगढ़: ICMR से प्रतिबंधित चीनी किट से MLA और अफसरों का हुआ कोरोना टेस्ट, जांच की मांग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 29, 2020, 6:42 AM IST


