मंत्रालय में शहीद दिवस के अवसर पर रखा गया मौन


मंत्रालय में शहीद दिवस के अवसर पर रखा गया मौन


 


भोपाल : शनिवार, जनवरी 30, 2021, 13:29 IST

मुख्य सचिव श्री इकबाल बैंस की उपस्थिति में मंत्रालय में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। आज शहीद दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन रखा। इसके पूर्व मुख्य सचिव ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।


राजेश दाहिमा/अनुराग उईके

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here