मंत्रीगण ने ग्वालियर पहुँचकर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के छोटे भाई के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की


मंत्रीगण ने ग्वालियर पहुँचकर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के छोटे भाई के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की


 


भोपाल : बुधवार, जुलाई 22, 2020, 18:37 IST

प्रदेश सरकार के मंत्रीगण केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित आवास पर पहुँचे और उनके छोटे भाई के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की। लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल तथा प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा ने  स्व. अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू भैया) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। मंत्रीगण ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर सहित शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की। 

उल्लेखनीय है कि केन्‍द्रीय मंत्री श्री तोमर के अनुज स्व. अजय प्रताप सिंह का नई दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गत शनिवार को उनका निधन हो गया था।


अनिल वशिष्ठ


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here