मंत्री श्री पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैतूल के जन-प्रतिनिधियों और पत्रकारों से की चर्चा
भोपाल : शुक्रवार, जून 5, 2020, 19:18 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर बैतूल के वरिष्ठ पत्रकारों एवं जन-प्रतिनिधियों से उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि कैसे योजनाओं का क्रियान्वन प्रदेश सरकार के माध्यम से जमीनी स्तर पर किया जा रहा है। मंत्री श्री पटेल बताया कि प्रधानमंत्री की योजना किसान की आय को दोगुना करने की है, जिसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसान-हितैषी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों को लाभान्वित करने के लिये हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।
वीडियो कॉफ्रेंस में बैतूल सांसद श्री डी.डी. उइके, श्री आदित्य शुक्ला और अन्य जन-प्रतिनिधिगण उपस्थिति रहे।
अलूने
Source link

