मंत्री श्री पांसे का दौरा कार्यक्रम

मंत्री श्री पांसे का दौरा कार्यक्रम

 

भोपाल : बुधवार, फरवरी 12, 2020, 16:34 IST

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे 13 से 15 फरवरी तक बैतूल और जबलपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री पांसे 13 फरवरी को दोपहर में बैतूल जिले में ग्राम मासौद, प्रभातपट्टन में जय किसान फसल ऋण माफी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे इसी दिन दोपहर 4 बजे मुलताई में गुरूकुल स्कूल में जन परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंत्री श्री पांसे 14 फरवरी को ग्राम चिखली कला में जय किसान फसल ऋण माफी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे इसी दिन शाम को कृषि उपज मंडी मुलताई में ” एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री पांसे 15 फरवरी को जबलपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 16 फरवरी को सुबह भोपाल लौंटेगे।

ऋषभ जैन

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here