मंत्री श्री सचिन यादव ने पात्र किसानों को दिये फसल ऋण माफी प्रमाण-पत्र


मंत्री श्री सचिन यादव ने पात्र किसानों को दिये फसल ऋण माफी प्रमाण-पत्र


 


भोपाल : गुरूवार, फरवरी 13, 2020, 20:57 IST

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव अपने प्रभार के जिला रतलाम में सैलाना और ताल क्षेत्र में आयोजित ‘जय किसान फसल ऋण माफी” योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री यादव ने योजनांतर्गत पात्र किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र और सम्मान-पत्र सौंपे। विधायक श्री हर्ष विजय गहलोत और श्री मनोज चावला तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री डी.पी. धाकड़ कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मंत्री श्री यादव ने किसानों को राज्य सरकार के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऋण माफ कर किसानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। किसानों के लिये सिंचाई, बिजली, खाद-बीज आदि आवश्यकताओं की सहजता से पूर्ति सुनिश्चित की है।

मंत्री श्री यादव ने ताल क्षेत्र में नव-निर्मित आँगनवाड़ी भवनों और गौ-शालाओं का लोकार्पण और सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने ग्राम आबूपुरा और खजूरी देवड़ा में गौ-शालाओं का निरीक्षण किया तथा ग्राम भैंसोला में सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया।


आशीष शर्मा

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here