मऊगंज में हुआ दर्दनाक हादसा नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की हुई मौत, खेल खेल में नदी में छलांग लगाते समय हुआ हादसा

मऊगंज जिले में दर्दनाक हादसा देखने में सामने आया है, पिपराही गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब अदवा नदी ने दो मासूमों की जान ले ली। घर से खेलने निकले दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीण ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरु की।

पूरी घटना मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही चौकी के पिपराही गांव की है। बुधवार की दोपहर दो मासूम बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे, खेलते-खेलते वे अदवा नदी के पुल पर पहुँच गए। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पुल से नदी में छलांग लगाकर खेल रहे थे, तभी वो गहरे पानी में चले गए, और पानी ज्यादा होने की वजह से उसमें डूब गए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुँचते और उन्हें बचाने की कोशिश करते, तब तक काफी देर हो चुकी थी, और दोनों बच्चे नदी में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस मौके पर पहुँची, गुरुवार को ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया, मृतकों की पहचान 10 वर्षीय दीपक सिंह, और 9 वर्षीय आकाश सिंह के रुप में हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर नदी-नालों के पास बच्चों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here