मलाइका के आगे फीकी पड़ी ‘दबंग खान’ की ये नई ‘मुन्नी’, करीना के ‘फेविकोल’ से भी कोसों दूर

हिंदी सिनेमा की मसाला फिल्मों में आइटम सॉन्ग एक खास जरूरत बन गए है। फिल्म में अगर तड़कता-भड़कता गाना न हो तो फिल्मकारों को वह फिल्म आधी-अधूरी लगती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ऐसे गानों का काम फिल्म को लेकर क्रेज स्थापित करना होता है। फिल्म जगत में ऐसे गानों के जरिए दर्शकों को रिझाने वाली अभिनेत्रियों को ‘आइटम गर्ल’ का तमगा दिया जाता है। अब 20 दिसंबर को रिलीज हो रही  ‘दबंग 3’ से इंडस्ट्री को एक और आइटम गर्ल मिलने जा रही है। फिल्म के नए गाने ‘मुन्ना बदनाम’ में अभिनेत्री वारिना हुसैन, सलमान खान के साथ कमर लचकाती हुईं नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here