मशीन से सैनिटाइज हो रही रायपुर की सड़कें, एक बार में 240 लीटर दवा का छिड़काव, Streets of Raipur is being sanitized by machine spraying 240 liters of medicine at one go | raipur – News in Hindi

मशीन से सैनिटाइज हो रही रायपुर की सड़कें, एक बार में 240 लीटर दवा का छिड़काव

मशीन 10 व्यक्तियों के बराबर अकेले एक बार में दवा का छिड़काव कर सकती है.

स्मार्ट सिटी (Smart City Raipur) की सड़क पर उतरी सेनेटाइजर स्प्रेयर (Sensitizer Sprayer Machine ) मशीन. 10 लोगों का काम अकेले करेगी ये मशीन. एक बार में 240 लीटर दवा का छिड़काव करने की क्षमता. 

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है. रायपुर स्मार्ट सिटी ने इस काम के लिए एक सैनिटाइजर स्प्रेयर (Sensitizer Sprayer Machine ) मशीन तैयार कर सड़क पर उतारा है. रायपुर की सड़कों को सैनिटाइज करने के लिए नगर निगम ने एल्कोहलिक स्प्रे के लिए नई मशीन तैयार की गई है. रायपुर और दुर्ग के फैब्रिकेटर्स की मदद से एक ऐसा चलित वाहन तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से एक बार में 240 लीटर दवा का छिड़काव किया जा सकता है. नगर निगम कमिश्नर और स्मार्ट सिटी एमडी सौरभ कुमार ने इस स्प्रेयर मशीन के कार्य प्रणाली की जानकारी ली और तत्काल इसे छिड़काव कार्य में लगाने के निर्देश दिए. उनके निर्देश पर जोन क्रमांक 2 के देवेंद्र नगर के सेक्टर इलाके के भीतरी क्षेत्रों में छिड़काव भी शुरू कर दिया गया है.

रायपुर स्मार्ट सिटी की पहल

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जीएम तकनीकी एसके सुंदरानी ने इस संबंध में बताया कि इस तिपहिया वाहन की खासियत यह है कि शहर की चौड़ी सड़कों से लेकर 4 फीट की गलियों में भी इसका उपयोग किया जाएगा. इससे कम समय में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा सकता है. इस मशीन के टैंक से एल्कोहलिक सल्यूशन का छिड़काव इस वाहन नोजल के माध्यम से किया जाता है. साथ ही छिड़काव की मात्रा भी नोजल से ही कंट्रोल किया जाता है. इस मशीन के उपयोग से मैन पावर में भी कमी होगी. वहीं यह 10 व्यक्तियों के बराबर अकेले एक बार में दवा का छिड़काव कर सकती है.

ये भी पढ़ें: ग्रामीण इलाके में राशन लेकर पहुंचे ये कलेक्टर, WatsApp ग्रुप बनाकर कहा- करें मैसेज, पहुंचेगी मदद 

COVID-19: रायपुर रेल मंडल में तैयार हो रही 300 क्वारंटाइन बेड, आइसोलेशन वार्ड में होगा इस्तेमाल 

COVID-19: तबलीगी जमात से जुड़ा 16 साल का लड़का मिला कोरोना पॉजिटिव, मस्जिद में किया गया था क्वारंटीन

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 4, 2020, 5:38 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here