महाराष्ट्रः ठाणे में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल के वाहन पहुंचे – Thane fire breaks out factory morivali industrial area ambernath maharashtra news

  • फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे दमकलकर्मी
  • शनिवार दोपहर को मुंबई के कला चौकी इलाके में लगी थी आग

महाराष्ट्र के ठाणे में एक फैक्ट्री में आग लग गई. शनिवार रात लगी आग ने भीषण रूप ले लिया है. यह आग ठाणे के मोरिवली इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित फैक्ट्री में लगी है. दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं हैं.

जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें फैक्ट्री के अंदर से आग की लपटे उठती नजर आ रही हैं. इससे पहले शनिवार दोपहर को मुंबई के कला चौकी इलाके के अभ्युदय नगर में मिलन इंडस्ट्रियल एस्टेट में आग लगी थी. आग पर काबू पाने के लिए 5 दमकल की गाड़ियां पहुंची थी. इसके साथ ही एक एम्बुलेंस और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. काफी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया.

ये भी पढ़ें- मुंबई बाग में CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन, 300 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

इसके अलावा 24 जनवरी को मुंबई के कुर्ला पश्चिम के माहताब बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी. एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद यह आग लगी, जिसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की घटना की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की 8 से ज्यादा गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस बल भी भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचा था.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस रोकने के लिए मुं​बई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here