महाराष्ट्र-उत्तराखंड से 12 जमाती फरार, काशीपुर क्वारंटीन सेंटर से खिड़की तोड़कर भागे – Corona virus covid 19 pune tablighi jamaat markaz nizamuddin lockdown maharashtra

  • तबलीगी जमात के कई लोगों में कोरोना का संक्रमण
  • महाराष्ट्र के पुणे से तबलीगी जमात के 10 लोग फरार

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब तक देश में 2500 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इस बीच महाराष्ट्र और उत्तराखंड से तबलीगी जमात के लोगों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है.

महाराष्ट्र के पुणे से तबलीगी जमात के 10 लोगों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है. वहीं उत्तराखंड के काशीपुर क्वारंटीन सेंटर से दो जमाती फरार हो गए हैं. उत्तराखंड में खिड़की तोड़कर दोनों जमाती भाग निकले. जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और नाकाबंदी कर रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पुणे के शिरूर तहसील से तबलीगी जमात के 10 लोग फरार हो गए हैं. ये दस लोग 23 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली से महाराष्ट्र के पुणे लौटे थे. 23 फरवरी से 6 मार्च तक सभी 10 लोग पुणे में ही रहे. इसके बाद वे शिरूर चले गए और वहां की एक मस्जिद में रह रहे थे.

हालांकि राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन का मामला सामने आने के बाग पुणे जिला प्रशासन ने इन सभी 10 लोगों को होम क्वारंटीन किया था. साथ ही उन लोगों के हाथों पर मुहर भी लगाई गई थी. लेकिन अब ये सभी 10 लोग फरार बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस आम सर्दी-जुकाम से कितना अलग? ये होते हैं लक्षण

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पुणे से फरार सभी लोगों के मोबाइल नंबर पुलिस और जिला प्रशासन के पास है. ऐसे में इन सभी लोगों को ट्रेस करना शुरू कर दिया गया है. वहीं पुणे के विभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर का कहना है कि ये दस लोग तबलीगी जमात से हैं, लेकिन इनका निजामुद्दीन मामले से कोई संबंध नहीं है.

क्या है मामला?

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में मार्च में तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था. उस कार्यक्रम में शामिल हुए कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद से देश में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों को खोजा जा रहा है और उनकी जांच की जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here