महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर, बच्चों से बुजुर्ग तक हो रहे शिकार – Coronavirus outbreak positive cases maharashtra people of all ages covid 19 death news

  • कोरोना से महाराष्ट्र में हो चुकी है 16 लोगों की मौत
  • सूबे में कोरोना मरीजों में 63% पुरुष और 37% महिलाएं

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता चला जा रहा है. देखते ही देखते इस वायरस के शिकार लोगों की संख्या ढाई हजार के करीब पहुंच गई है. खास बात यह है कि देश में हर छठा मरीज इस समय महाराष्ट्र से सामने आ रहा है. खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 16 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

महाराष्ट्र के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने कोरोना वायरस के 31 मार्च तक के आंकड़ों पर कुछ निष्कर्ष निकाले हैं, जो बताते हैं कि कैसे अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को ये वायरस अपना शिकार बनाता जा रहा है. महाराष्ट्र में 30 मार्च तक जो कुल मरीज सामने आए थे, उनमें 21 से 30 साल के 46 मरीज, 31 से 40 साल के 47 मरीज, 41 से 50 साल के 48, 51 से 60 साल के 31 मरीज, 61 से 75 साल के 25 तो 1 से 10 साल के 7 मरीज थे. इससे साफ है कि महाराष्ट्र में बच्चों से बुजुर्ग तक कोरोना सबको अपना शिकार बना रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

31 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना का शिकार बनने वाले तीन में से दो लोग पुरुष हैं. कुल मरीजों में 63 फीसदी पुरुष और 37 फीसदी महिलाएं हैं. राहत की बात यह है कि अस्पतालों में एडमिट मरीजों में से 86 में कोरोना का कोई लक्षण अब तक नहीं मिला है.

12 फीसदी में ये लक्षण दिखने लगे हैं, जबकि दो फीसदी की हालत गंभीर बताई जा रही है. सरकार ने 31 मार्च तक जितने लोगों के टेस्ट किए, उनमें से 96 फीसदी के रिजल्ट निगेटिव आए हैं यानी चार फीसदी लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इन मरीजों के डेटा को देखें तो एक चिंताजनक बात सामने आती है. वो ये कि मरीजों में से महज 36 फीसदी की ही ट्रैवल हिस्ट्री मिली है. यानी कुल मरीजों में से तकरीबन एक तिहाई मरीज ही ऐसे हैं जो कोरोना से संक्रमित देशों की यात्रा करके आए हैं. बाकी मरीजों में 25 फीसदी मरीज ऐसे हैं जो विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों को संपर्क में आए लेकिन बाकी लोगों में कोरोना का संक्रमण कैसे हुआ ये अब भी पता लगाया जाना बाकी है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र समेत पूरे हिंदुस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. भारत में अब तक 2500 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी है, जिनमें से 69 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 9 लाख 81 हजार से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से 51 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here