महाराष्ट्र में बेहतर हो रहे हैं हालात, 3 मई के बाद मिल सकती है राहत – Coronavirus lockdown eagenda aaj tak maharashtra health minister rajesh tope

  • ‘ई-एजेंडा आजतक’ में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री से बात
  • स्वास्थ्य मंत्री ने दिए 3 मई के बाद राहत देने के संकेत

कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हैं, लेकिन राज्य से एक अच्छी खबर आई है. ‘ई-एजेंडा आजतक’ में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि पहले तीन दिन, फिर चार दिन, फिर सात दिन और अब साढ़े सात दिन में केस डबल हो रहे हैं. वहीं, 7 फीसदी की मृत्युदर अब कम होकर चार फीसदी पर आ गई है.

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन का अच्छी तरह से पालन हो रहा है. केंद्र सरकार के गाइडलाइन का पालन हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर नजर है. ग्रीन जोन और येलो जोन को लेकर जो भी गाइडलाइन आएगी, उसका पालन किया जाएगा. महाराष्ट्र का पूणे इलाके छोड़कर बाकी जगहों पर कोई दिक्कत नहीं है. इन इलाकों में केस बढ़ नहीं रहे हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि जिन इलाकों में केस नहीं बढ़ रहे हैं, वहां पर कुछ हद तक बिजनेस समेत बाकी सभी चीजें चालू कर सकते हैं. इंडस्ट्री को भी चालू कर सकते हैं. खेती तो हमारी चालू ही है. मेरा मानना है कि 3 मई के बाद कुछ राहत मिल सकता है. देखना है कि केंद्र सरकार की ओर से क्या गाइडलाइन आती है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

मुंबई में बढ़ रहे संक्रमण पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि कैसे घनी आबादी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं. इसलिए हमने होम क्वारनटीन की जगह अब हाई रिस्क वाले लोगों को संस्थान में क्वारनटीन करने का फैसला किया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हाई रिस्क वाले लोगों को अगर उनकी बस्ती में नहीं हो सकता तो हम कुछ दूरी पर क्वारनटीन कर रहे हैं. इसके लिए स्कूल-कॉलेज, होटल या फिर किसी भी संस्थान की आवश्यकता पड़ रही है, हम उसका इंतजाम कर रहे हैं. सबकुछ व्यवस्था कर रहे हैं.

कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here