महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सरकार वचनबद्ध


महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सरकार वचनबद्ध


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा जबलपुर में पोषण आहार प्रदर्शनी का अवलोकन 


भोपाल : शनिवार, सितम्बर 21, 2019, 19:28 IST

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सरकार वचनबद्ध हैं। महिलाएँ, परिवार और समाज के निर्माण के साथ ही नियोजित विकास करने में भी सक्षम है। जरूरत है कि हम उन्हें अवसर उपलब्ध करवाये जिससे वे अपना कौशल दिखा सकें। श्री नाथ आज जबलपुर में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण आहार प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे। इसका आयोजन राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हर क्षेत्र में उनके कौशल का उपयोग किया जाएगा, जिससे प्रदेश को उनकी क्षमता का लाभ मिल सकें। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने पोषण आहार से संबंधित गतिविधियों पर तैयार की गई सीडी का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सारेगामा गायन प्रतियोगिता में पूरे देश में बालिकाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लाडो अभियान की ब्रांड एम्बेसडर कुमारी इशिता विश्वकर्मा को सम्मानित किया। एशियन गेम्स में तीरंदाजी में सिल्वर मेडल विजेता और पास्को की ब्रांड एम्बेस्डर मुस्कान किरार एवं राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी उन्नति तिवारी का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने आजीविका मिशन में महिलाओं के 150 स्व-सहायता समूह को 18 लाख 35 हजार रुपए की चक्रीय राशि, 48 समूह को 36 लाख रुपए की सामुदायिक निधि एवं 133 समूह को 1 करोड़ 36 लाख की साख सीमा राशि का वितरण किया।

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह, वित्त मंत्री श्री तरुण भनोत, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन मंत्री श्री लखन घनघोरिया, सांसद श्री विवेक तन्खा, विधायक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


मनोज पाठक

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here