महुआ बीनने गई महिला को हाथियों ने कुचलकर मारा, चार को किया घायल, elephants crushed and killed a woman in surajpur | surajpur – News in Hindi

महुआ बीनने गई महिला को हाथियों ने कुचलकर मारा, चार को किया घायल

वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है.. (File Photo)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में फिर हाथियों (Elephants) के दल ने एक महिला को कुचल कर मार डाला है.

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में फिर हाथियों (Elephants) के दल ने एक महिला को कुचल कर मार डाला है. दरअसल प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कोटेया जंगल में शनिवार सुबह कोटेया गांव की रहने वाली 28 साल की विमला समेत गांव के पांच लोग महुआ बीनने जंगल गए हुए थे. इस दौरान जंगल में  घूम रहे 12 हाथियों के दल ने सभी को घेर लिया. हाथियों को देख चार लोग अपनी जान बचा कर भाग गए तो वहीं विमला हाथियों के घेरे में फंस गई. महिला को हाथियों ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया.

जान बचाकर भागने के दौरान एक बच्चे समेत चार लोगों को चोटे आई है. प्रतापपुर वन अमला मौके पर पहुंच जांच कर रहा है. तो वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे इलाके में लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है. ऐसे में लगातार ग्रामीणों को घरों में सुरक्षित रहने के लिए अपील के साथ जागरुक भी किया जा रहा है. लेकिन इस हादसे के बाद जंगलो से सटे गांव के ग्रामीणों में जागरुकता के लिए वन विभाग के पास चुनौती खड़े होती नजर आ रही है.

वन विभाग कर रहा अपील

कोटेया जंगल में हुए हादसे के बाद साफ जाहिर हो गया है कि वन विभाग ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है. इन दिनों महुआ का सीजन है. ऐसे में एक ओर कोविड 19 को रोकने पूरा देश लॉकडाउन है तो वहीं ग्रामीण महुआ चुनने जंगल तक पहुंच रहे है. ऐसे में ग्रामीणों पर खतरा बना रहता था. फिलहाल, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.ये भी पढ़ें: 

बिलासपुर में भूखे से 10 फीट लंबे मगरमच्छ की मौत!, तीन दिन बाद मिला शव 

COVID-19: सरकार का फरमान, अब डोर टू डोर होगा कोरोना संभावितों का सैंपल कलेक्शन

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सूरजपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 4, 2020, 11:37 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here