नर्स छोटे बच्चों का ख्याल रख रही हैं.
कोरबा (Korba) जिले का एक पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव (COVID) पाया गया है. परिवार की महिलाओं की इलाज फिलहाल किया जा रहा है. ऐसे समय में एम्स (AIIMS, Raipur) की नर्सेस (Nurse) इन बच्चों के लिए मां का फर्ज भी निभा रही हैं.
बच्चों को दूध पिलाती नर्स की इस मार्मिक तस्वीर को देख लोगों का दिल पिघल गया. कटघोरा निवासी कोरोना पॉजिटिव पाई गई दोनों महिलाओं की दो छोटी बच्चियां हैं जिसमें से एक 22 महीने की और दूसरी तीन महीने की है. जब महिला को रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया तब महिला अपने दोनों बच्चियों को भी साथ लेकर आई थी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों बच्चियों का भी कोरोना टेस्ट करवाया. इन बच्चियों की पहली टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
परिवार के पांचों सदस्य COVID-19 पॉजिटिव
मां के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बच्चियों के देखभाल के लिए प्रबंधन ने उनके मामा को बुलवाया. लेकिन जैसे ही वो रायपुर के लिए निकले उन्हें रास्ते में ही पता चला कि उनका भी सैंपल पॉजिटिव आया है. उसके बाद बच्ची की नानी को देख-रेख के लिए बुलवाया गया, लेकिन नानी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई. इस तरह एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले.अब बच्चियों के ख्याल रखने वाला परिवार में कोई नहीं था. एम्स के अधीक्षक डॉ. करण पीपरे ने बताया कि बच्चियों की रिपोर्ट नेगेटिव है. वहीं परिवार सदस्यों की हालत फिलहाल स्थिर है. ऐसे समय में एम्स की नर्स ही बच्चियों की देखभाल कर रही हैं.
पिता दूसरे राज्य में फंसे
बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता दूसरे राज्य में काम करने गए थे और लॉकडाउन के कारण वो वहीं फंसे हुए हैं, जिन्हें प्रबंधन ने बुलवाया है. ऐसे समय में एम्स प्रबंधन संकट की घड़ी में मानवता का परिचय देते हुए दोनों बच्चियों की देखरेख के लिए आगे आया और अस्पताल की नर्स दोनों बच्चियों को नर्सेज पीपीई सूट में दूध पिला रही हैं.
ये भी पढ़ें:
COVID-19 जांच के लिए अब पूल टेस्ट की तैयारी, एक किट में ले सकेंगे 5 टेस्टिंग सैंपल
COVID-19 जांच किट की कमी से निपटने सरकार का नया प्लान, अब ऐसे होगी टेस्टिंग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 15, 2020, 5:19 PM IST


