मायावती ने भतीजे आकाश को दी बड़ी जिम्मेदारी, सभी कमेटियों की करेंगे देखरेख – Bsp supreme mayawati nephew akash anand will monitor all cadre and review meetings of up

  • मायावती ने अपने भतीजे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
  • आकाश की देखरेख में होगा कमेटियों का गठन

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती ने शनिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. बता दें कि मायावती ने अपने सभी अनुषांगिक संगठनों, राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों की कमेटियों के पुनर्गठन का फैसला किया है.

साथ ही भंग की गई बसपा की तमाम कमेटियां जल्द ही गठित होंगी और इन कमेटियों की देखरेख सीधे तौर पर उनके भतीजे आकाश आनंद करेंगे.

मालूम हो कि आकाश आनंद पहले से ही बीएसपी के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर हैं, लेकिन यह जिम्मेदारी उन्हें सीधे कैडर से जोड़ेगा, क्योंकि बीएसपी के कैडर और जिले से लेकर राज्य तक की मीटिंग की समीक्षा खुद आकाश करेंगे.

मीटिंग में मायावती का ऐलान

दिल्ली में शनिवार को हुई मीटिंग में मायावती ने बीएसपी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने कहा कि आकाश अब आगे उत्तर प्रदेश में ज्यादा काम देखेंगे. बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की भंग चल रही प्रदेश इकाइयों के गठन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है.

ये भी पढ़ें- नागपुर में चंद्रशेखर बोले- RSS पर लगना चाहिए बैन, तभी खत्म होगा मनुवाद

इस कार्य की निगरानी का जिम्मा दो वरिष्ठ नेताओं आकाश आनंद और रामजी गौतम को सौंपा गया है. मायावती ने बसपा की उत्तर प्रदेश इकाई के नेताओं की शनिवार को बुलाई बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की.

इसे भी पढ़ें— रिकॉर्डतोड़ 48 ENBA अवॉर्ड्स जीतकर इंडिया टुडे ग्रुप ने रचा इतिहास

इस दौरान उन्होंने सभी राज्यों की भंग चल रही प्रदेश इकाइयों के गठन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने गौतम और अपने भतीजे आनंद की निगरानी में उत्तर प्रदेश की जिला और ब्लॉक स्तरीय इकाइयों का गठन करने को कहा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here