मालनपुर में गोदरेज की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ, ₹450 करोड़ से अधिक का निवेश; CM बोले- चंबल बना औद्योगिक प्रगति की नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ Godrej Consumer Products की चौथी नवीन एकीकृत औद्योगिक विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया। इस इकाई की स्थापना ₹450 करोड़ से अधिक के निवेश से की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निवेश मध्यप्रदेश में बढ़ते औद्योगिक विश्वास और ग्वालियर-चंबल अंचल में बदलते निवेश परिदृश्य का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चंबल अब प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में अपनी नई पहचान बना रहा है।सीएम ने कहा कि यह निवेश ‘मेड इन एमपी’ और ‘फेथ इन एमपी’ का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रदेश में टॉय से लेकर टायर तक विभिन्न उद्योग विकसित हो रहे हैं। तेजी से आ रहे निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here