- कोलाबा के ससून डॉक में लगी आग
- किसी के हताहत होने की खबर नहीं
मुंबई के कोलाबा से आग लगने की खबर आई है. कोलाबा के ससून डॉक में भीषण आग लगी है. आगे बुझाने के प्रयास जारी हैं. मौके पर 8 फायर टेंडर मौजूद हैं. फिलहाल इस घटना से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. इससे पहले नवी मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में शनिवार सुबह आग लग गई थी.
Mumbai: A fire breaks out at Sassoon Dock in Colaba. 8 fire tenders are present at the spot. Fire fighting operations are underway. More details awaited.
— ANI (@ANI) February 8, 2020
बीती रात (शनिवार की रात) महाराष्ट्र के ठाणे में एक फैक्ट्री में आग लग गई थी. यह आग ठाणे के मोरिवली इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित फैक्ट्री में लगी थी. दमकल की गाड़िया घटनास्थल पर आग पर काबू पाया.
ये भी पढ़ें- मुंबई के बहुमंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर
इससे पहले शनिवार दोपहर को मुंबई के कला चौकी इलाके के अभ्युदय नगर में मिलन इंडस्ट्रियल एस्टेट में आग लगी थी. आग पर काबू पाने के लिए 5 दमकल की गाड़ियां पहुंची थी. इसके साथ ही एक एम्बुलेंस और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. काफी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया.


