मुख्यमंत्री को कोरोना से निपटने सामाजिक संगठनों ने दिये 58 लाख
भोपाल : बुधवार, अप्रैल 1, 2020, 18:17 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कोरोना से निपटने में सहायता के लिए कुल 58 लाख रुपए के चैक सहायता कोष के लिए भेंट किये।
सागर ग्रुप की ओर से चेयरमैन श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को 51 लाख तथा गैलेक्सी ग्रुप के चेयरमैन श्री सुशील कुमार केडिया ने एक लाख का चैक भेंट किया। कलार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एल.एन. मालवीय एवं श्री राजाराम शिवहरे ने 5 लाख और प्रीत मिलन सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष ने एक लाख का चैक भेंट किया गया।
पंकज मित्तल
Source link

