मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया कार्यक्रम

रायपुर, ब्यूरो। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवागढ़ श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह व ग्राम पंचायत सेमरा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू ने शाल, श्रीफल भेंट-कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धान कटाई की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बारिश अच्छी हुई है जिससे फसल अच्छी है । धान खरीदी की शुरुआत भी एक नवंबर से हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here