मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दी महाशिवरात्रि की बधाई


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दी महाशिवरात्रि की बधाई


 


भोपाल : गुरूवार, फरवरी 20, 2020, 19:19 IST

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिवरात्रि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति का पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। वे सृजन के देव है।

श्री कमल नाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि सर्वाधिक महत्व का धार्मिक अवसर है, जब सभी समुदाय शिव भक्ति में रम जाते हैं। यह अवसर भक्तों को समर्पण भाव के साथ रचनात्मक काम करने की प्रेरणा देता है। 


एएस


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here