मुख्यमंत्री श्री चौहान को एग्रो निगम द्वारा लाभांश चेक भेंट


मुख्यमंत्री श्री चौहान को एग्रो निगम द्वारा लाभांश चेक भेंट


 


भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 24, 2020, 13:59 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में  एग्रो इंडस्ट्रीज निगम द्वारा 2 करोड़ 64 लाख 85 हजार 618 रुपए  का लाभांश चेक भेंट किया गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य  मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने एमपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से लाभांश का चेक भेंट किया। राज्य सरकार के इस सरकारी उपक्रम की कुल प्रदत्त समता अंश पूंजी 3 करोड़ 29 लाख 49 हजार 800 रुपए है।

इसमें राज्य शासन की अंशदान  राशि दो करोड़ 9 लाख 49 हजार 800 है और भारत शासन की  अंशदान  राशि 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। निगम ने वर्ष 2017- 18  में 966 .68 करोड़ का व्यवसाय किया है। एग्रो निगम द्वारा निरंतर डिविडेंड का भुगतान राज्य सरकार को किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य शासन से प्राप्त ऋण और ब्याज का पूर्ण भुगतान पूर्व में किया जा चुका है। एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन वर्ष 2017 – 18 की स्थिति में 188.46 करोड़ के संचित लाभ में है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को निगम की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान को चेक भेंट किए जाने के अवसर पर प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक एमपी एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन श्रीकांत बनोठ भी उपस्थित थे।


अशोक मनवानी

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here