मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जैन मुनि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि दी


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जैन मुनि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि दी


 


भोपाल : बुधवार, नवम्बर 18, 2020, 18:47 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जैन मुनि आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के देवलोक गमन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि प्रशांत मूर्ति आचार्य श्री 108ज्ञानसागर जी महाराज श्रवण परंपरा के संवाहक तथा ‘छाणी’ परंपरा के षष्ठ पट्टाचार्य थे। उनका देवलोक गमन संपूर्ण मानवता एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का जन्म मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हुआ था उन्होंने देशभर में पद विहार कर धर्म की प्रभावना की।

आचार्य श्री ज्ञानसागर जी संपूर्ण मानवता के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here