मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रियों और विधायकों के साथ किया पौधारोपण


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रियों और विधायकों के साथ किया पौधारोपण


 


भोपाल : रविवार, फरवरी 21, 2021, 15:25 IST

       मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। अपने संकल्प के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रातः मुख्यमंत्री निवास परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मंत्री और विधायक गण भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदोरिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग,  खनिज मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सर्वश्री सीता सरन शर्मा, गिरीश गौतम, राजेंद्र शुक्ल, सुरेन्द्र पटवा, रामपाल सिंह और श्रीमती कृष्णा गौर सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों ने मिल कर पीपल, आम, कनेर, नीम, आंवला, सप्तपर्णी सीता, अशोक और चीकू के पौधें रोपे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here