मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर में ई-ऑफिस कार्य-प्रणाली का शुभारंभ किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर में ई-ऑफिस कार्य-प्रणाली का शुभारंभ किया


सरकार सु-शासन के प्रति कृत संकल्पित 


भोपाल : रविवार, फरवरी 7, 2021, 19:15 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार सु-शासन के प्रति कृत-संकल्पित है। सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस कार्य-प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासकीय सेवक हर जरूरतमंद को बिना कठिनाईं के समय से सेवाएँ मुहैया करवाकर सु-शासन की अवधारणा को साकार करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर में आयोजित बैठक के दौरान ग्वालियर व चंबल संभाग आयुक्त कार्यालय और ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय की ई-ऑफिस कार्य-प्रणाली का शुभारंभ किया।

केन्द्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्री ओपीएस भदौरिया व लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जन-प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


हितेन्द्र सिंह भदौरिया


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here